2023 की जनगणना 2023 Census information in Hindi

जनगणना क्या है, हम ऐसा क्यों करते हैं, और आप इसमें कैसे भाग ले सकते हैं, इस बारे में जानें।

2023 की जनगणना 2023 Census information in Hindi

जनगणना क्या है, हम ऐसा क्यों करते हैं, और आप इसमें कैसे भाग ले सकते हैं, इस बारे में जानें।

जनगणना क्या है What is the census

जनगणना हर पांच साल में आयोजित होने वाला एक राष्ट्रव्यापी सर्वे है। यह आओटियारोआ न्यूज़ीलैंड में हर व्यक्ति, और वह स्थान जहां वे निवास करते या रहते हैं (निवास-स्थान), की एक ऑफिशियल (आधिकारिक) गिनती है।

अगली जनगणना मंगलवार , 7 मार्च 2023 को है।

जनगणना से सभी को यह समझने में मदद मिलती है कि समय के साथ-साथ आओटियारोआ न्यूज़ीलैंड कैसे बदल गया है। यह सरकार और अन्य संगठनों को लोगों और समुदायों के लिए अस्पतालों, स्कूलों और सार्वजनिक परिवहन जैसी सेवाओं की योजना बनाने में भी मदद करती है।

जनगणना में किसका भाग लेना जरूरी है Who needs to do the census

हर वह व्यक्ति जो जनगणना वाले दिन, मंगलवार 7 मार्च 2023 को आओटियारोआ न्यूज़ीलैंड में है, उसे जनगणना में भाग लेना चाहिए। इसमें शामिल हैं:

  • न्यूज़ीलैंड के नागरिक
  • न्यूज़ीलैंड के स्थायी निवासी
  • न्यूज़ीलैंड में विदेशी निवासी
  • न्यूज़ीलैंड में विदेशी आगंतुक।

आपको फिर भी जनगणना पूरा करने की जरूरत है यदि आप:

  • ऐसी जगह पर रहते हैं, जो घर नहीं है
  • अस्पताल में भर्ती हैं
  • कोई पता (ठिकाना) नहीं है
  • न्यूज़ीलैंड के भीतर यात्रा कर रहे हैं या काम कर रहे हैं।

जनगणना में आपसे क्या पूछा जाता है What you are asked in the census

जनगणना आपके बारे में, आपके घर (वह स्थान जहां आप निवास करते हैं या रहते हैं), और भी अन्य लोगों के बारे में सवाल पूछते हैं जो आपके निवास-स्थान में रह रहे हैं या रह रहे हैं।

हम आपसे जो जानकारी इकट्ठा करते हैं, उसे आओटियारोआ न्यूज़ीलैंड में स्थानों और समुदायों के बारे में डेटा और आंकड़े प्रदान करने के लिए अन्य सभी के जवाबों के साथ समूहीकृत किया जाता है।

Stats NZ (स्टैट्स एनज़ैड) आपकी जानकारी और पहचान की रक्षा करते हैं। हम सुनिश्चित करते हैं कि हमारे द्वारा प्रकाशित डेटा में आपकी पहचान नहीं की जा सकती है।

हम आपके व्यक्तिगत उत्तरों को किसी के साथ साझा नहीं करते हैं। इसमें सामाजिक विकास मंत्रालय, काइंगा ओरा, न्यूज़ीलैंड पुलिस या अंतर्देशीय राजस्व जैसे सरकारी संगठन शामिल हैं।

आपको आपके जनगणना फॉर्म कैसे प्राप्त होंगे How you will get your census forms

Stats NZ आपको जनगणना और उसमें भाग लेने के तरीके के बारे में जानकारी भेजेगा।

  • न्यूज़ीलैंड के कुछ हिस्सों में, जनगणना कर्मचारी आपको कागज के फॉर्म और ऑनलाइन जनगणना में भाग लेने के लिए एक एक्सेस कोड के साथ एक पत्र देने आपके पास आएगा।
  • न्यूज़ीलैंड के अन्य हिस्सों में, निवास-स्थानों को केवल ऑनलाइन जनगणना करने के लिए एक्सेस कोड वाला एक पत्र भेजा जाएगा।

आप जनगणना को ऑनलाइन या कागज पर पूरा कर सकते हैं You can do the census online or on paper

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके निवास-स्थान में क्या दिया गया है, आप ऑनलाइन या कागजी रूप में जनगणना करने का चुनाव कर सकते हैं।

यदि आपको अपने निवास-स्थान पर कागजी फॉर्म प्राप्त नहीं होते हैं, या आपको ज्यादा फॉर्मों  की डरूरत है, तो आप उन्हें बिना किसी शुल्क के हमसे मंगवा सकते हैं।

ऑनलाइन और कागजी फॉर्म अंग्रेजी और द्विभाषी ते रेओ माओरी / अंग्रेजी में उपलब्ध हैं। अंग्रेजी के पेपर फॉर्म बड़े प्रिंट प्रारूप में भी उपलब्ध हैं।

पेपर फॉर्म ऑर्डर करें

फ्रीफोन: 0800 CENSUS (0800 236 787)

अपने जनगणना फॉर्म को कब पूरा करें When to complete your census forms

जैसे ही आपको अपने जनगणना फॉर्म प्राप्त होते हैं, आप उन्हें भर सकते हैं। कोशिश करें कि आप उसे मंगलवार, 7 मार्च 2023 को जनगणना दिवस पर या उससे पहले उसे पूरा करें।

जब आप अपने जनगणना फॉर्म को भरते हैं, तो आप इसे उस स्थान के लिए भरते हैं जहाँ आप मंगलवार, 7 मार्च 2023 की रात को रह रहे हैं।

आप उन्हें जनगणना दिवस के बाद भी भर सकते हैं।

अपने जनगणना फॉर्म को कैसे पूरा करें How to complete your census forms

जनगणना में दो फॉर्म शामिल हैं।

  • एक आपके निवास-स्थान या घर के बारे में है। इसे Dwelling Form (निवास-स्थान फॉर्म) कहते हैं। प्रत्येक घर में केवल एक व्यक्ति को इसे भरना होगा। अगर आप दूसरों के साथ रहते हैं, तो जांच लें कि इसे कौन भरेगा।
  • एक आपके बारे में है। इसे Individual Form (व्यक्तिगत फॉर्म) कहते हैं। घर में रहने वाले हर व्यक्ति को एक व्यक्तिगत फॉर्म भरना होगा। माता-पिता या देखभाल करने वालों को यह जांचने की जरूरत है कि शिशुओं समेत बच्चों के लिए एक व्यक्तिगत फॉर्म पूरा किया गया है।

अपने जनगणना फॉर्म को पूरा करने के लिए सहायता कैसे प्राप्त करें How to get help to complete your census forms

यदि आपको अपने जनगणना फॉर्म को भरने में मदद की ज़रूरत है, तो आप किसी ऐसे व्यक्ति से पूछ सकते हैं जिस पर आप मदद के लिए भरोसा करते हैं जैसे किः

  • एक मित्र
  • परिवार का सदस्य
  • जनगणना कलेक्टर (इकट्ठा करने वाला)।

आप जनगणना हैल्प लाइन को 0800 CENSUS (0800 236 787)

पर निःशुल्क फोन कर सकते हैं।

  • Te reo Māori (माओरी भाषा)
  • समोअन
  • टॉंगन
  • मैन्डरीन
  • कैन्टोनीज़
  • कोरियन
  • हिंदी
  • पंजाबी

लोगों की जनगणना को पूरी करने में मदद के लिए हमारे जनगणना दल विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

अपने आस-पास एक स्थान को खोजने के लिए यहां देखें (इवेंट मैप से लिंक करें)।

 

आपकी जानकारी और गोपनीयता Your information and privacy

आपके द्वारा दिए गए उत्तरों को हम प्राइवेट और सुरक्षित रखते हैं। हम ऐसा कानूनों और मानकों को लागू करके और सुरक्षा के कई स्तरों का उपयोग करके करते हैं। जब हम जनगणना के आंकड़ों को जारी करते हैं तो कोई भी आपको या आपके जनगणना सवालों के जवाबों की पहचान नहीं कर सकता है।